Celebrity Master chef: अधपके चिकन ने आयशा जुल्का का बिगाड़ा खेल, लेकिन दीपिका कक्कड़ बच गईं टीवी का पॉपुलर कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ हर हफ्ते दिलचस्प होता जा रहा है। शुरुआत में ये शो लाफ्टर शेफ 2 को टीआरपी में टक्कर नहीं दे पाया, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों का प्यार इसे मिल रहा है। इस शो में मशहूर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स अपने कुकिंग टैलेंट का जलवा दिखा रहे हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गई हैं।90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री आयशा जुल्का वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आई थीं, लेकिन सिर्फ 10 दिनों बाद ही उन्हें बाहर जाना पड़ा। ब्लैक एप्रन चैलेंज में दीपिका कक्कड़, फैजू और आयशा आमने-सामने थे। इस टास्क में आयशा की सरसों की चटनी जजों को पसंद आई, लेकिन उनका अधपका चिकन भारी पड़ गया और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।
कैसे हुईं आयशा जुल्का एलिमिनेट
मास्टरशेफ के इस राउंड में फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना जज थे। इस बार कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग मीट पकाने की चुनौती मिली। दीपिका को मछली, फैजू को मटन और आयशा को चिकन पकाने का टास्क दिया गया। जजों ने इसमें एक ट्विस्ट डालते हुए कहा कि सभी को अपनी डिश में कुछ स्पेशल सामग्री डालनी होगी।दीपिका ने बंगाली सॉस के साथ मछली बनाई, जिसे जजों ने खूब सराहा। फैजू ने मटन परोसा, जो ठीक था। लेकिन आयशा की डिश में एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने चिकन को ठीक से नहीं पकाया, जबकि जजों ने पहले ही उन्हें सलाह दी थी कि चिकन को अच्छे से चीरा लगाकर पकाएं, ताकि वो अंदर तक ठीक से गल जाए। जब जजों ने उनकी डिश चखी, तो चिकन अधपका निकला, जिससे वे निराश हो गए।
दीपिका कक्कड़ हुईं सुरक्षित, फैजू और आयशा में हुई टक्कर
खाने की टेस्टिंग के बाद जजों ने सबसे पहले दीपिका को सुरक्षित कर लिया। अब सिर्फ फैजू और आयशा के बीच मुकाबला बचा था। जजों को तय करना था कि किसे बाहर किया जाए। आखिर में, उन्होंने फैजू को बचाते हुए आयशा जुल्का को शो से बाहर करने का फैसला किया।आयशा के बाहर होते ही उनके फैंस मायूस हो गए। उन्होंने इस शो में वापसी वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए की थी, लेकिन ज्यादा दिन टिक नहीं पाईं।