Site icon News1India

लंबा फंसे अजाज खान… ड्रग्स के मामले में जायेंगे हवालात, सोशल मीडिया हीरो का बुरा हाल

Ajaz Khan

Mumbai : मुंबई में एक्टर Ajaz Khan से जुड़े एक मामले में उनके ऑफिस का एक कर्मचारी को पुलिस की गिरफ्तार किया है। ड्रग्स से जुड़े इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है और अब खुद एजाज खान भी जांच एजेंसियों के निशाने पर आ सकते हैं। पहले भी ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके है, एक बार एजाज खान पर शिकंजा कसने की संभावना है।

हॉलैंड से आए ड्रग्स का कंसाइनमेंट

मुंबई कस्टम्स की स्पेशल इंटेलिजेंस एंड इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (SIIB) ने यूरोप के एक देश से आने वाले एक कंसाइनमेंट को ट्रैक किया था। इसी दौरान जांच में पता चला कि यह कंसाइनमेंट अंधेरी स्थित वीरा देसाई इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित एजाज खान के ऑफिस में डिलीवर हुआ है।

यह कंसाइनमेंट हॉलैंड से आया था, जिसमें करीब 100 ग्राम एमडीएम ड्रग्स थी, जिसकी कीमत 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, यह पैकेज एजाज खान के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं था। ऑफिस भी किराए पर दिया गया है और इसका लीज एग्रीमेंट उनके एक रिश्तेदार के नाम पर है।

यह भी पढ़े : Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: तैयार हो जाइए थ्रिल्स के लिए, भूल भुलैया 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़

हिरासत में ऑफिस बॉय

कस्टम विभाग को कंसाइनमेंट मिलने के बाद उन्होंने इसकी जांच शुरू की और यह पता लगाया कि इसे मंगवाने वाला व्यक्ति कौन है। जांच में यह सामने आया कि कंसाइनमेंट किसी सूरज गौड़ नामक व्यक्ति ने मंगवाया था, जो Ajaz Khan के ऑफिस में चपरासी के तौर पर काम करता है। मंगलवार को SIIB ने ऑफिस पर छापेमारी की और गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version