News1India

लगातार हो रही फ्लॉप फिल्मों के बाद एक बार फिर कॉमेडी से वापसी करेंगे Akshay Kumar

नई दिल्ली: Bollywood अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का लक इन दिनों खराब चल रहा है। अक्षय की आई कई नई फिल्में पर्दे पर कुछ खास नहीं कर पा रही है।

पृथ्वीराज, कटपुतली, बच्चन पांडे और रक्षा बंधन जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। इन फिल्मों के फ्लॉप होने से अक्षय कुमार को काफी बड़ा झटका लगा है। इसी के चलते वे अब वापस कॉमेडी फिल्मों का रुख करने का मन बना रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने अपनी तीन सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों के नेक्स्ट पार्ट्स के लिए मंज़ूरी भी दे दी है। ये तीन फिल्में हैं हेरा फेरी 3,वेलकम 3 और आवारा पागल दीवाना 2।

इन तीनों ही फिल्मों के सीक्वल काफी लंबे समय से लटके हुए थे लेकिन अब अक्षय कुमार ने निर्देशक फिरोज़ नाडियाडावाला को इन सबके लिए हां बोल दिया है।

सीक्वल की इस लिस्ट में सबसे पहले हेरा फेरी 3 की शूटिंग की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने कॉमेडी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। राजू के रोल में अक्षय कुमार ने जमकर वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए ही फिर हेरा फेरी बनाई गई थी और वो भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

अब हेरा फेरी 3 की तैयार शुरू होने जा रही है। हालांकि यह फिल्म काफी समय से अनाउंस की जा चुकी है लेकिन अक्षय कुमार बिजी शेड्यूल के चलते इस फिल्म को टाइम नहीं दे पा रहे थे लेकिन अब अक्षय कुमार की मंज़ूरी के बाद हेरा फेरी 3 पर फिर से काम शुरू किया जा चुका है।

Exit mobile version