Site icon News1India

Laughter Chefs 2 में नहीं दिखेंगे अली गोनी और निया शर्मा, इस नए सितारे की एंट्री से मचेगा बवाल

Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2 : अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 2 में इन दिनों जबरदस्त धमाल मचा हुआ है। अली गोनी और निया शर्मा की शो में वापसी ने दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित कर दिया है। दोनों ने अपनी शानदार और हटके एंट्री से सभी का दिल जीत लिया। ‘नागिन’ फेम निया शर्मा ने मन्नारा चोपड़ा की जगह ली है, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते शो को अलविदा कह चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि अली गोनी और निया शर्मा शो में कंधे पर गैस सिलेंडर और हाथ में चकला-बेलन लिए जबरदस्त अंदाज़ में एंट्री करते हैं। इस दौरान भारती सिंह ज़ोरदार अंदाज़ में ऐलान करती हैं, “हमारा परिवार लौट आया है!” भारती की ये बात सुनते ही अंकिता लोखंडे, कश्मीरा शाह और सुदेश लहरी खुशी से झूम उठते हैं।

किसकी धमाकेदार एंट्री से और बढ़ेगा मज़ा ?

निया शर्मा के शो में लौटते ही वो खुशी से अंकिता और कश्मीरा की बाहों में झूमती हैं, वहीं अली गोनी को देखकर करण कुंद्रा उन्हें गोद में उठा लेते हैं। इसी बीच अली पूछते हैं, “मेरा पार्टनर कौन है?”, तभी एंट्री गेट से एक आवाज़ आती है – “मैं हूं!” इस ट्विस्ट ने माहौल और भी दिलचस्प बना दिया।

इसके बाद रीम समीर शेख की एंट्री होती है, जो पहले सीजन में जन्नत जुबैर के साथ नज़र आई थीं। इस बार रीम, जैस्मीन भसीन के बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ किचन में तड़का लगाते हुए दिखाई देंगी। भारती सिंह, रीम की एंट्री पर खुशी से झूम उठती हैं।

शो में चार नई एंट्री से मचा हड़कंप

इस सीजन में पहले से ही कई चर्चित चेहरे जैसे अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्य, रूबीना दिलैक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, सुदेश लहरी, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक और समर्थ जुरेल मौजूद हैं। लेकिन हाल ही में दो कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद शो में बैक-टू-बैक चार नई एंट्री हुई हैं।

यह भी पढ़ें : जूता चुराई की रस्म में मचा बवाल, दूल्हे की कंजूसी बनी विवाद की वजह, बिना दुल्हन लौटी बारात…

अब्दु रोजिक की जगह करण कुंद्रा ने ली, मन्नारा चोपड़ा के बाहर जाते ही निया शर्मा और अली गोनी शो का हिस्सा बने, और अब रीम शेख भी कमबैक कर चुकी हैं। इन ताज़ा एंट्रीज़ ने शो को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है और दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

Exit mobile version