Site icon News1India

Alia-Ranbir: आलिया और रणबीर नहीं छुपाएगें बेटी की फोटो, आलिया ने किया खुलासा

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहले बच्चे को जन्म दिया हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बने हैं और वो इस समय अपनी बेटी के साथ खास पलों को एंजॉय कर रहे हैं। दूसरी और अब फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने और उसका नाम जानने के इंतजार में है। लेकिन जानकारी के अनुसार दोनों स्टार ने अपनी प्रिंसेस का नाम बेहद ही खास रखा है।

जल्द ही कपल फैंस का ये इंतजार खत्म करने वाले हैं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का नाम है ‘राहा’. वहीं अब सोशल मीडिया पर यूजर्स आए दिन बेबी गर्ल की फोटो दिखाने की मांग कर रहे हैं। तस्वीर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कि जल्द ही कपल फैंस का ये इंतजार खत्म करने वाले हैं।

बेटी की तस्वीर तब तक न खींची जाए

सुनने में आ रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही छुट्टियां मनाने के लिए जाने वाले हैं। इन कपल का मानना है कि उनकी बेटी की तस्वीर तब तक न खींची जाए, जब तक राहा छह महीने की नहीं हो जाती। हालांकि इसके बाद खुद आलिया अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने लगेंगी।

Exit mobile version