Christmas 2025: आलिया-रणबीर ने बेटी राहा संग मनाया क्रिसमस, क्रिसमस डिनर की फोटो आई सामने

Christmas 2025: बीते दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने महेश भट्ट के घर क्रिसमस सेलब्रैट किया। रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के साथ मनाया अपना पहला क्रिसमस। देखें फोटो।

Christmas 2025

Christmas 2025: बीते दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने महेश भट्ट के घर क्रिसमस सेलब्रैट किया। इस दौरान पूजा भट्ट, नीतू कपूर को भी उनके साथ देखा गया। वहीं सोनी राजदान ने पार्टी की फोटो शेयर की है। सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस डिनर की खूबसूरत झलकियां साझा की हैं।

तस्वीरों में सजी-धजी डिनर टेबल, शानदार क्रॉकरी, कैंडल्स और क्रिसमस-थीम पर आधारित डेकोरेशन दिखाई दी। लाइट्स और ग्लोइंग क्रिसमस ट्री ने माहौल को और भी खास बना दिया। क्रिसमस ट्री पर रहा के नाम की बॉल्स ने सबका ध्यान खींचा। सोनी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, “क्रिसमस… होर्डिंग्स आने से पहले।”

बेटी राहा के साथ मनाया पहला क्रिसमस

आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ पिता महेश भट्ट के घर (Christmas 2025) क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंचीं। इस दौरान आलिया व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि राहा रेड कलर की प्यारी ड्रेस में नजर आईं। रणबीर कपूर ने डेनिम और जैकेट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। रणबीर ने कैमरे के लिए पोज़ भी दिए, लेकिन आलिया और राहा पैपराजी से दूरी बनाए रहीं।

बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी कपल 

आलिया भट्ट इन दिनों यशराज फिल्म्स की एक बड़ी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जो अगले साल के अंत में रिलीज़ होगी। इसके अलावा, उनके पास संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर है, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़े: Allu Arjun रील लाइफ में नही झुकने वाला रियल में रोया, पुलिस के सामने पुष्पा का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख हुए इमोशनल

रणबीर कपूर की बात करें, तो वह जल्द ही साईं पल्लवी के साथ पौराणिक ड्रामा रामायण में नजर आएंगे। इस फिल्म में बड़े कलाकार भी विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और इसकी हाल ही में आधिकारिक घोषणा की गई है।

Exit mobile version