Site icon News1India

Allu Arjun Arrested : पुष्पा की गिरफ्तारी पर तेलंगाना के सीएम बोले- ‘मैं नहीं दूंगा दखल कानून करेगा अपना काम’

Allu Arjun Arrested

Allu Arjun : प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उनकी फिल्म “पुष्पा 2: द राइज” के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के सिलसिले में की गई। इस पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री का एक बड़ा बयान सामने आया है रेवंत रेड्डी ने कहा, “कानून अपना काम करेगा, मैं जांच में हस्तक्षेप नहीं करूंगा। भगदड़ के कारण हुई मौत के कारण पुलिस ने कार्रवाई की है।”

अल्लू अर्जुन को कड़ी सुरक्षा में उनके घर से हिरासत में लिया गया और पुलिस उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले गई। यह घटना चार दिसंबर की रात की है, जब अभिनेता के प्रशंसक संध्या थिएटर में उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया।

मृतक महिला के परिवारवालों ने दर्ज कराई शिकायत

हैदराबाद पुलिस ने मृतक महिला के परिवार द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है। अल्लू अर्जुन के वकील ने इस एफआईआर को रद्द करने के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले पुलिस ने मृतक महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर थिएटर मालिक और दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। यह अल्लू अर्जुन की चौथी गिरफ्तारी है।

Exit mobile version