Wednesday, January 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

जन्मदिन के दिन Allu Arjun ने दिया फैंस को खास तोहफा

Neel Mani by Neel Mani
April 8, 2023
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: साउथ फिल्मों के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं और भई करें भी क्यों न आखिर बात ही कुछ ऐसी है। फिल्म पुष्पा की कमाल की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन के सभी फैंस इस इंतजार में थे कि आखिर पुष्पा 2 कब आएगी।

RELATED POSTS

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

December 31, 2025
बिग बॉस फेम मालती चाहर का बड़ा खुलासा! अमाल मलिक से जुड़े अफवाहों पर बोलीं सच, सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

बिग बॉस फेम मालती चाहर का बड़ा खुलासा! अमाल मलिक से जुड़े अफवाहों पर बोलीं सच, सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

December 31, 2025

अपने फैंस की इस वेटिंग को खत्म करते हुए आखिर इस साउथ सुपरस्टार ने पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक जारी कर अपने सभी फैंस को सरप्राइज दिया है। जी हां अल्लू अर्जुन ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म का फर्स्ट लुक अपने बर्थडे से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया है।

बता दें, कि पुष्पा 2 का हंट वीडियो Where is Pushpa? रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर में अल्लू अर्जुन का बेहद खतरनाक लुक देखने को मिला है। इतना ही नहीं आज यानी 8 अप्रैल अपने जन्मदिन के दिन पर इस सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुष्पा द रूल का पोस्टर भी शेयर कर दिया है।

Photo Credit @ alluarjunonline Instagram

बात अगर इस नए पोस्टर को लेकर करें तो अल्लू अर्जुन इस पोस्टर में काफी हटके नज़र आ रहे हैं। उनके इस नए अवतार को देखकर उनके सभी चाहने वाले हैरान हैं। कानों में झुमके हाथों में चूड़ियां गले में नीबू से बनी माला और साड़ी पहने हुए अल्लू अर्जुन काफी खतरनाक दिखाई दे रहे हैं।

उनके इस लुक को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अपने-अपने स्टाइल में कमेंट कर इस पर सभी उनके चाहने वाले रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, फ्लावर नहीं फायर है तो वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, पुष्पा भाऊ जिंदा है।

आपको बता दें, पुष्पा द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। साल 2021 की ये सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी। पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में नज़र आईं थी।

इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब देखना ये होगा कि क्या पुष्पा 2 भी पर्दे पर धमाल मचा पाती है या नहीं।

Tags: Allu ArjunEntertainment NewsNews1IndiaPushpa 2Rashmika MandannaSouth Cinema
Share196Tweet123Share49
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

by Sangeeta Sharma
December 31, 2025

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के 31 दिसंबर 2025 के एपिसोड में कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने...

बिग बॉस फेम मालती चाहर का बड़ा खुलासा! अमाल मलिक से जुड़े अफवाहों पर बोलीं सच, सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

बिग बॉस फेम मालती चाहर का बड़ा खुलासा! अमाल मलिक से जुड़े अफवाहों पर बोलीं सच, सोशल मीडिया पर मच गई हलचल

by Sangeeta Sharma
December 31, 2025

बिग बॉस 19 फेम मालती चाहर इन दिनों सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी...

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रामा और धोखे का तड़का! रजनी का बड़ा खेल, ईशानी की मुश्किलें और प्रेरणा‑प्रेम की कहानी में नया मोड़।

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रामा और धोखे का तड़का! रजनी का बड़ा खेल, ईशानी की मुश्किलें और प्रेरणा‑प्रेम की कहानी में नया मोड़।

by Sangeeta Sharma
December 31, 2025

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ में इन दिनों कहानी में एक नया, हाई‑वोल्टेज ट्विस्ट देखने को मिल रहा है।...

YRKKH स्पॉइलर: अरमान का बड़ा फैसला, अभिरा की हुई फर्म से छुट्टी, संजय के कदम से घर में मचा हंगामा

YRKKH स्पॉइलर: अरमान का बड़ा फैसला, अभिरा की हुई फर्म से छुट्टी, संजय के कदम से घर में मचा हंगामा

by Sangeeta Sharma
December 30, 2025

YRKKH: स्टार प्लस के लोकप्रिय डेली सोप ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों के लिए एक...

सलमान खान का 60वां जन्मदिन बना खास, दोस्तों के लिए खुद बने शेफ, रितेश देशमुख को परोसी भेलपुरी, राम चरण संग मस्ती

सलमान खान का 60वां जन्मदिन बना खास, दोस्तों के लिए खुद बने शेफ, रितेश देशमुख को परोसी भेलपुरी, राम चरण संग मस्ती

by Sangeeta Sharma
December 30, 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर 2025 को अपने 60वें जन्मदिन का भव्य लेकिन बेहद दिलचस्प अंदाज़ में जश्न...

Next Post

गर्मी में रोजाना एक ग्लास पिएं नारियल पानी, दूर भागेगी शरीर में पनप रही बिमारी

Delhi: ‘हम नहीं चाहते कोई फर्जी डिग्री लेकर PM बनें’, सरकारी स्कूलों के खराब रिजल्ट को लेकर बीजेपी के बयान पर केजरीवाल का पलटवार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version