Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जन्मदिन के दिन Allu Arjun ने दिया फैंस को खास तोहफा

जन्मदिन के दिन Allu Arjun ने दिया फैंस को खास तोहफा

नई दिल्ली: साउथ फिल्मों के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं और भई करें भी क्यों न आखिर बात ही कुछ ऐसी है। फिल्म पुष्पा की कमाल की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन के सभी फैंस इस इंतजार में थे कि आखिर पुष्पा 2 कब आएगी।

अपने फैंस की इस वेटिंग को खत्म करते हुए आखिर इस साउथ सुपरस्टार ने पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक जारी कर अपने सभी फैंस को सरप्राइज दिया है। जी हां अल्लू अर्जुन ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म का फर्स्ट लुक अपने बर्थडे से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया है।

बता दें, कि पुष्पा 2 का हंट वीडियो Where is Pushpa? रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर में अल्लू अर्जुन का बेहद खतरनाक लुक देखने को मिला है। इतना ही नहीं आज यानी 8 अप्रैल अपने जन्मदिन के दिन पर इस सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुष्पा द रूल का पोस्टर भी शेयर कर दिया है।

Photo Credit @ alluarjunonline Instagram

बात अगर इस नए पोस्टर को लेकर करें तो अल्लू अर्जुन इस पोस्टर में काफी हटके नज़र आ रहे हैं। उनके इस नए अवतार को देखकर उनके सभी चाहने वाले हैरान हैं। कानों में झुमके हाथों में चूड़ियां गले में नीबू से बनी माला और साड़ी पहने हुए अल्लू अर्जुन काफी खतरनाक दिखाई दे रहे हैं।

उनके इस लुक को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अपने-अपने स्टाइल में कमेंट कर इस पर सभी उनके चाहने वाले रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, फ्लावर नहीं फायर है तो वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, पुष्पा भाऊ जिंदा है।

आपको बता दें, पुष्पा द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। साल 2021 की ये सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी। पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में नज़र आईं थी।

इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब देखना ये होगा कि क्या पुष्पा 2 भी पर्दे पर धमाल मचा पाती है या नहीं।

Exit mobile version