Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Allu Arjun को हैदराबाद पुलिस का दूसरा नोटिस, आज 11 बजे होगी पूछताछ

हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2: द राइज' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के मामले में सोमवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन को एक नया नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें सुबह 11 बजे थाने में पेश होने का आदेश दिया है।

Gulshan by Gulshan
December 24, 2024
in Latest News, क्राइम, मनोरंजन
Allu Arjun
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Allu Arjun : हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को नया नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस में अल्लू अर्जुन से घटना के संबंध में आज सुबह 11 बजे उनकी पेशी होनी है। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने अभिनेता की कानूनी टीम को यह नोटिस सौंपा है।

गौरतलब है कि चार दिसंबर को हैदराबाद के एक सिनेमा हॉल में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब हजारों प्रशंसक अभिनेता की हालिया फिल्म ‘‘पुष्पा 2: द रूल’’ के प्रीमियर के दौरान उनकी झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे।

RELATED POSTS

SIIMA Awards

SIIMA Awards : अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, साई पल्लवी समेत कई कलाकारों को मिला खास सम्मान…

September 7, 2025
Allu Arjun Gets Bail

पुष्पा 2 स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में बड़ी राहत, अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी जमानत

January 3, 2025

रविवार को अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हुआ प्रदर्शन

घटना के बाद, रविवार को अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित आवास पर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके घर के बाहर तोड़फोड़ की। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों का एक समूह जो खुद को उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र बता रहा था, ने अभिनेता से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने अभिनेता के घर पर टमाटर फेंके और संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया।

पुलिस द्वारा मामला दर्ज और गिरफ्तारी

इस घटना के बाद, पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया। 13 दिसंबर को अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसी दिन उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : UP के इस ‘सुपरकॉप’ IPS ने अपने ‘स्पेशल 10’ के साथ Terrorist मन्नू के 3 गुर्गों को किया ‘खल्लास’

24 दिसंबर को पेश होने का आदेश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अभिनेता ने पहले ही यह स्पष्ट किया था कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे। यह नोटिस हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद द्वारा थिएटर में हुई घटना का वीडियो जारी करने के एक दिन बाद जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री के आरोपों का खंडन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को आरोप लगाया कि अल्लू अर्जुन ने पुलिस से अनुमति लिए बिना फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर का दौरा किया। हालांकि, अभिनेता ने इन आरोपों का खंडन किया। रविवार को, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए अपने प्रशंसकों से जिम्मेदारी से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और अपमानजनक भाषा या टिप्पणियों से बचने की अपील की।

अल्लू अर्जुन ने मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह आरोप गलत हैं और सच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की अनुमति से ही वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और किसी का नाम लिए बिना उन्होंने उन आरोपों को भी नकारा किया कि उन्होंने भीड़ को देखकर हाथ हिलाया और रोड शो किया।

Tags: Allu Arjun
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

SIIMA Awards

SIIMA Awards : अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, साई पल्लवी समेत कई कलाकारों को मिला खास सम्मान…

by Gulshan
September 7, 2025

SIIMA Awards : शनिवार को दुबई में भव्य आयोजन के साथ साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2025 (SIIMA) का सफल...

Allu Arjun Gets Bail

पुष्पा 2 स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में बड़ी राहत, अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी जमानत

by Akhand Pratap Singh
January 3, 2025

Allu Arjun Gets Bail: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में अल्लू अर्जुन को...

Allu Arjun

Allu Arjun रील लाइफ में नही झुकने वाला रियल में रोया, पुलिस के सामने पुष्पा का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख हुए इमोशनल

by Sufiya Tahir
December 25, 2024

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2 की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरे गए है। पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची...

Allu Arjun

Allu Arjun: तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

by Sufiya Tahir
December 24, 2024

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2 की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरे गए है। पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़...

Allu Arjun

Allu Arjun: संध्या थिएटर में कैसे आया पुष्पा का नाम? हैदराबाद पुलिस ने खोला ये राज

by Sufiya Tahir
December 17, 2024

Allu Arjun: साउथ सूपस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 के साथ साथ कई दिनों से संध्या थिएटर मामले को...

Next Post
लखनऊ बैंक चोरी की वारदात पर पुलिस का ऑपरेशन धांय-धांय, जांबाजों ने एनकाउंटर में 2 बदमाशों को किया ढेर

लखनऊ बैंक चोरी की वारदात पर पुलिस का ऑपरेशन धांय-धांय, जांबाजों ने एनकाउंटर में 2 बदमाशों को किया ढेर

Sambhal

Sambhal youtuber arrested: संभल में सीओ को धमकाने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, वायरल किया था ऑडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version