Site icon News1India

Allu Arjun रील लाइफ में नही झुकने वाला रियल में रोया, पुलिस के सामने पुष्पा का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख हुए इमोशनल

Allu Arjun

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2 की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरे गए है। पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक 35 साल की महिला की मौत और उसके 8 साल के बच्चे के गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी के चलते मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन से पूछताछ की, अल्लू अर्जुन अपने वकील और पिता के साथ पूछताछ के लिए पहुचे थे। इस के बाद ऐक्टर दो बजे थाने से निकल गए थे। पुलिस ने करीब चार घंटे पूछताछ की, पुलिस ने सवाल किया कि क्या आपको पता था कि अथॉरिटी ने उस थिएटर में जाने मना किया था।

डीसीपी ने की पूछताछ

सेंट्रल जोन के डीसीपी अक्षांश यादव के नेतृत्व में पुलिस दल ने Allu Arjun से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उनकी निजी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल किए गए। आरोप है कि अल्लू अर्जुन के बाउंसरों ने कथित तौर पर उनके प्रशंसकों को धक्का दिया, जिससे भगदड़ मच गई। एक्टर के वकील अशोक रेड्डी ने बताया कि अल्लू अर्जुन ने जांच में पूरा सहयोग किया और जरूरत पड़ने पर वे आगे भी पेश होंगे।

वीडियो देखकर भावुक हुए 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभिनेता को संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के वीडियो दिखाए गए। वीडियो में घायल श्रीतेज और रेवती के दृश्य देखकर  अल्लू अर्जुन बेहद भावुक हो गए। करीब चार घंटे की पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपनी चिंता जाहिर करते नजर आए।

यह भी पढ़े :  Baby John Review: वरुण धवन के एक्शन में कमी, सलमान खान के कैमियो ने मचाया तहलका, जानें दर्शकों को कैसी लगी बेबी जॉन

थाने में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मंगलवार को अल्लू अर्जुन की पेशी के दौरान चिक्कड़पल्ली थाने में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था और थाने की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात रोक दिया गया था।

Exit mobile version