Site icon News1India

Allu Arjun की Pushpa 2 ने मचाई थिएटर में अफरा-तफरी, भगदड़ में गई महिला की जान

Pushpa 2 The Rule : बुधवार रात हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान एक दुखद घटना घटी। फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानगी इतनी थी कि हजारों लोग थिएटर के अंदर और बाहर जमा हो गए, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।

थिएटर में मची भगदड़

थिएटर में अल्लू अर्जुन के पहुंचने के बाद माहौल और गर्मा गया। जैसे ही अभिनेता स्क्रीनिंग के लिए संगीतकार देवी श्री प्रसाद के साथ पहुंचे, उन्हें देखने के लिए फैंस ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 9 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

महिला की गई जान

पुलिस ने बताया कि भारी भीड़ के दबाव से थिएटर का मुख्य गेट टूट गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बावजूद हालात बिगड़ते गए और भगदड़ के दौरान महिला की जान चली गई। घायल बच्चे को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह घटना अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता और फिल्म पुष्पा 2 के प्रति लोगों की दीवानगी को दर्शाती है, लेकिन इस दुखद हादसे ने उत्सव का माहौल गमगीन कर दिया।

Exit mobile version