Site icon News1India

Pushpa 2 BO Collection: पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग,रचा इतिहास, जल्द होगी 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री

Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection: अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर मे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की थी। पुष्पा 2 दुनियाभर में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। सुकुमार द्वारा निर्देशित में बनी इस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई कर ली है. चलिए जानते है इस फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में।

चार दिनों में रचा इतिहास

पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2 BO Collection) इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ रही थी। रिलीज के बाद से ही यह एक्शन-थ्रिलर न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसने मेकर्स को भी हैरान कर दिया है। फिल्म अपने बजट की भरपाई कर अब मुनाफा कमाने में जुट गई है।

800 करोड़ का आंकड़ा किया पार 

चार दिनों में ही, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म एक हफ्ते के भीतर 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने की ओर बढ़ रही है।

इसे भी पढ़े : मिलिए संभल के एसपी से, जो रक्षक के साथ बने ‘डॉक्टर’, हादसे में घायल बुजुर्ग की कुछ इस तरह से बचाई जान

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने एक्स पेज पर बताया कि फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में ही यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया। खास बात यह है कि फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, इसके बावजूद इसका प्रदर्शन शानदार है।

यह भी पढ़े : Diljit Dosanjh: दिलजीत के शो में कालाबाजारी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, ब्लैक में टिकट बेचते पकड़े गए आरोपी

Exit mobile version