Pushpa 2 Box Office Collection: दूसरे हफ्ते भी नहीं थमी पुष्पा की रफ्तार, फिर तोड़ा रिकार्ड, इतने का किया कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को रिलीज हुए सिर्फ दो ही हफ्ते हुए है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है। चलिए आपको बताते है इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लु अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को रिलीज हुए सिर्फ दो ही हफ्ते हुए है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है। इस फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पुष्पा 2 ने कई फिल्मों के रिकार्ड भी तोड़ दिए है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने राजकुमार राव की स्त्री 2 और शाहरुख खान की जवान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने दूसरे दिन भी बेहतरीन कमाई की है। चलिए आपको बताते है इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। तीनों कलाकारों की अदाकारी को खूब सराहा जा रहा है, जिसके चलते फिल्म की कमाई में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। खास बात यह है कि फिल्म का हिंदी वर्जन भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

पुष्पा 2 ने जवान का रिकॉर्ड तोड़ा

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, (Pushpa 2 Box Office Collection) पुष्पा 2 ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन किया है। यह हिंदी में दूसरे हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। 125 करोड़ की कमाई के साथ पुष्पा 2 पहले नंबर पर है। इसके बाद स्त्री 2 (92.90 करोड़), गदर 2 (90.50 करोड़), एनिमल (87.50 करोड़), और जवान (82.50 करोड़) का नंबर आता है। पुष्पा 2 ने हिंदी में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यह भी पढ़े: Weight Gain: दुबलेपन को कहें अलविदा, जानें वजन बढ़ाने का आसान डाइट प्लान

शानदार कलेक्शन (Pushpa 2 Box Office Collection) 

पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 11वें दिन फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 900 करोड़ के पार पहुंच चुका है। अब पुष्पा 2 का अगला लक्ष्य बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने भारत में 1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। पुष्पा 2 इस रिकॉर्ड को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Exit mobile version