Site icon News1India

Pushpa 2 BO Collection: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, 700 करोड़ के क्लब में शामिल, किया बंपर कलेक्शन

Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। फिल्म ने कई रिकार्ड अपने नाम कर लिए है। फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए है। पुष्पा 2 ने इतिहास रच दिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने कई बड़े स्टारर को भी पीछे छोड़ दिया है।

700 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार,(Pushpa 2 BO Collection) पुष्पा 2 ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने स्त्री 2 (627.50 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए हिंदी भाषा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का नया मुकाम हासिल किया है।

शानदार कलेक्शन

फिल्म ने हिंदी में पहले हफ्ते में 433.50 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 199 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 60 करोड़ रुपये की कमाई की। 19वें दिन का कलेक्शन 9-10 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे फिल्म कुल 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फैंस के लिए खुशखबरी (Pushpa 2 BO Collection)

हालांकि, 19वें दिन की कमाई के आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह तय है कि पुष्पा 2 का यह रिकॉर्ड फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा।

यह भी पढ़े : Mufasa Box Office Collection: मुफासा ने बॉक्स ऑफिस पर किया बेहतरीन कलेक्शन, 50 करोड़ क्लब में जल्द होगी शामिल, जाने कलेक्शन

सुकुमार की शानदार डायरेक्शन

पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इससे पहले, स्त्री 2 ने 600 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी, लेकिन पुष्पा 2 ने नए बेंचमार्क सेट करते हुए इतिहास रच दिया।

Exit mobile version