Site icon News1India

Pushpa 2 BO Collection: पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, दो दिन में ही वसूला आधा बजट  

Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection: हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 हर जगह छाई हुई है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का काफी क्रेज था। रिलीज के बाद पुष्पा ने हर तरफ अपना जलवा बिखेरा हुआ है। अल्लु अर्जुन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार कर रही है। इस फिल्म ने दो दिनों मे ही अपना आधा बजट निकाल लिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 5 दिसम्बर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। . इससे पहले फिल्म पेड प्रिव्यू में ही 10.65 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 90.1 करोड़ रुपए का बेहतरीन कलेक्शन किया है।

दो दिन में फिल्म ने निकाला आधा बजट

‘इस फिल्म ने सिर्फ दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर (Pushpa 2 BO Collection) करीब 265 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने अपने बजट का आधा से ज्यादा हिस्सा वसूल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का निर्माण 500 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

पुष्पा 2: द रूल’ ने अपने शुरुआती दो दिनों में ही कई बड़ी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अपनी ताबड़तोड़ कमाई के साथ इसने बॉलीवुड और साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’, अजय देवगन की सिंघम अगेन जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़े : UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड का आगाज, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, घने कोहरे की दी चेतावनी

दिवाली पर रिलीज हुई सिंघम अगेन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 247.72 करोड़ रुपये,  भूल भुलैया 3 ने 259.74 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ‘पुष्पा 2’ ने इन सभी फिल्मों के आंकड़ों को महज दो दिनों में ही पछाड़ दिया है।

Exit mobile version