Site icon News1India

अंबानी परिवार की छोटी बहू Radhika का ‘बार्बी लुक’, Christmas पर दोस्तों संग मनाया जश्न, PHOTOS हो रहे वायरल

Christmas Day : राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बाद से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं, और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। उनका स्टाइल और स्वैग फैंस को खूब भाता है। अंबानी परिवार के ये दोनों सदस्य हर खास दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए जाने जाते हैं। उनके मेगा सेलिब्रेशन में परिवार के बाकी सदस्य भी अपनी उपस्थिति से रौनक बढ़ाते हैं।

अब, इस साल के आखिरी त्योहार, क्रिसमस के मौके पर, राधिका मर्चेंट की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को ओरी ने शेयर किया, और ये तुरंत सोशल मीडिया पर छा गईं। इन तस्वीरों में राधिका का नया लुक देखने को मिला, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Radhika का ग्लैमरस अवतार

ओरी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “ड्रेस कोड: कंफर्टेबल और स्टाइलिश। ओरी: मेरा ड्रिंक पकड़ो।” उन्होंने बैक-टू-बैक 10-12 तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें क्रिसमस थीम पार्टी का नजारा दिखा। पार्टी में ओरी चीता लुक में नजर आए, जबकि राधिका मर्चेंट ने रेड ड्रेस के साथ क्रीम रंग की फर जैकेट कैरी की। उनका नया हेयरकट और माथे पर बैंड्स उन्हें बिल्कुल अलग और खूबसूरत बना रहे थे। उनकी मुस्कान ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

पार्टी में राधिका के साथ जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया, और शर्मिन सहगल जैसे सितारे भी मौजूद थे। हालांकि, इन तस्वीरों में अंबानी परिवार के अन्य सदस्य नजर नहीं आए। अनंत अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा-आकाश अंबानी, और यहां तक कि नीता और मुकेश अंबानी भी गायब थे। ऐसा लग रहा है कि इस बार राधिका ने क्रिसमस दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।

राधिका मर्चेंट के इस नए लुक पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया आई। किसी ने लिखा, “पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं,” तो किसी ने कहा, “बार्बी लुक में राधिका कमाल की लग रही हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “लगता है इस बार अनंत भाई थोड़ा ज्यादा व्यस्त हैं।”

Exit mobile version