प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में अंबानी लेडीज का देसी अंदाज, वेडिंग को इंजोय करते दिखे सितारे

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में अंबानी परिवार की महिलाएं छाईं। नीता अंबानी और श्लोका मेहता एक साथ इस समारोह में शामिल हुईं और दोनों ने इस शादी का पूरी तरह से लुत्फ उठाया।

Priyanka Chopra Brother Wedding

Priyanka Chopra Brother Wedding : महीनों की तैयारियों और शादी से पहले की खुशी के बाद, आखिरकार वो खास दिन आ गया जिसका चोपड़ा परिवार को बेसब्री से इंतजार था। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी के बाद अब कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस शादी में अंबानी परिवार की भी झलक देखने को मिली। पहले कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें अंबानी परिवार के सदस्य वेडिंग वेन्यू पर पहुंचते हुए नजर आए थे।

अब और भी वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे इस खुशी के मौके का पूरी तरह से आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इस शादी में नीता अंबानी और श्लोका मेहता भी शामिल हुईं, दोनों ही अपने देसी लुक से लोगों का दिल जीतने में सफल रही।

प्रियंका के भाई की शादी में धूम

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रियंका नीले लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं निक जोनस जोधपुरी आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। प्रियंका और निक के अलावा परिणीति चोपड़ा भी अपने पति राघव चड्ढा के साथ इस शादी में शामिल हुईं और रेड और व्हाइट के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाले इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। इस शादी में अंबानी परिवार की महिलाएं भी खास आकर्षण का केंद्र बनीं। नीता अंबानी और श्लोका मेहता एक साथ इस आयोजन में शरीक हुईं।

नीता और श्लोका का लुक

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी के लिए नीता अंबानी ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी, जिस पर सुंदर गोल्डन जरी का काम था। वहीं श्लोका मेहता ने गोल्डन बॉर्डर वाली पिंक साड़ी पहनी। दोनों सास-बहू ने इस इवेंट में ग्रेसफुल लुक से लोगों का दिल जीत लिया। एक वीडियो में नीता अंबानी और निक जोनस को तालियां बजाते हुए देखा गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि वे सिद्धार्थ और नीलम की शादी के पलों का भरपूर आनंद ले रहे थे।

Priyanka Chopra

यह भी पढ़ें : PM  मोदी के इस दांव से ढहा APP का किला, BJP की ‘अजेय’ बढ़त के बीच संकट में Arvind Kejriwal

शादी से पहले का रोका और सगाई

इस कपल ने पहले अप्रैल 2024 में रोका किया था, उसके बाद अगस्त 2024 में सगाई हुई थी। नीलम प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी करीबी रिश्ते में हैं और दोनों को अक्सर भारत में सिद्धार्थ के साथ देखा जाता था। सिद्धार्थ ने नीलम से पहले 2014 में कनिका माथुर के साथ रोका किया था और गोवा में फरवरी 2015 में शादी की योजना बनाई थी।

Exit mobile version