Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जान से मारने की धमकियों के बीच Salman Khan ने रिलीज किया Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का ट्रेलर

जान से मारने की धमकियों के बीच Salman Khan ने रिलीज किया Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का ट्रेलर

नई दिल्ली: एक्टर सलमान खान (Salman Khan)  को जान से मारने की धमकी सुन-सुनकर आप लोग पक गए होंगे। जी हां कुछ सालों से इस अभिनेता को कई बार जान से मारे जाने की धमकियां दी जा चुकी है। सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।

पता हो कि अभी कुछ दिनों पहले ही लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने सलमान को धमकी भरा एक मेल भेजा था। धमकी भरे इस मेल के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान ने सुरक्षा के लिए एक बुलेट प्रूफ एसयूवी भी खरीदी है। इसी बीच एक बार फिर सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को रात करीब 9 बजे जोधपुर से मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया। इस फोन के जरिए सलमान खान को 30 अप्रैल को जान से मारने की धमकी दी गई। जिस शख्स ने ये धमकी दी है उसका नाम रॉकी भाई (Rocky Bhai) बताया जा रहा है। रॉकी भाई गौरक्षक बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

इसी बीच सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। बता दें, कि इस फिल्म में 20 साल बाद सलमान खान के साथ एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) भी दिखाई देने वाली हैं।

बता दें, कि भूमिका चावला वही हैं जो साल 2003 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) में सलमान खान के साथ नज़र आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने निर्जरा नाम की लड़की का किरदार निभाया था।

Exit mobile version