Site icon News1India

Amitabh Bachchan: पत्नी जया के रोमांटिक होने पर अमिताभ ने किया हैरान करने वाला खुलासा

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो को लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं और वो इस शो में अक्सर अपनी निजी लाइफ से जुड़ी मजेदार बातें बताते रहते हैं। और अब अमिताभ ने शो में अपनी पत्नी से जुड़ी एक बात बताई है।

 जया बच्चन जब प्यार में होती हैं तो कैसे बर्ताव करती हैं

अपकमिंग प्रोमो में एक कंटेस्टंट अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि अगर मैं खाना लेने या खाना बनाने किचन में जाता हूँ। तो मेरी वाइफ बाहर मुझे निकाल देती है। इस पर हमारे बिग बी कहते हैं, ‘मतलब किचन में जाने पर पूरी तरह से मनाही है।’ कंटेस्टेंट कहता है कि है वह हर तरह का खाना बना लेती है, जैसा मैं बोलता हूँ। कई बार लड़ाई होने पर वह लंच बॉक्स में चिट्ठियां भी भेजती हैं और ऐसे मुझे मनाती है।

वो बड़े प्यार से मुझे वो चीज खिलाती है

कंटेस्टेंट हर्ष अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या आपके साथ ऐसा कुछ हुआ है? इस पर बिग बी कहते हैं, कि मुझे ‘चिट्ठियां तो कभी नहीं मिलीं। लेकिन जिस दिन जया प्रेम में होती हैं उस दिन वो बड़े प्यार से मुझे वो चीज खिलाती हैं, जो मुझे अच्छी लगती है।’ अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर वहां मौजूद तमाम लोग हंसने लगते हैं।

Exit mobile version