Site icon News1India

क्या अमिताभ बच्चन ने छोड़ दिया कौन बनेगा करोड़पति show के नए Host को लेकर social media पर चर्चा तेज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने अंदाज और मेहनत के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई है। खासतौर पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) शो से उनकी गहरी पहचान जुड़ी हुई है। इस शो को बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई पसंद करता है, क्योंकि यह न सिर्फ मनोरंजन बल्कि ज्ञान बढ़ाने का भी जरिया है।

अमिताभ बच्चन ने क्यों छोड़ा KBC

अमिताभ बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का होस्ट बनते हुए 24 साल हो चुके हैं। उन्होंने साल 2000 में इस शो की शुरुआत की थी। पहले और दूसरे सीजन में उन्होंने शो को होस्ट किया, लेकिन तीसरे सीजन की मेजबानी शाहरुख खान ने की थी। इसके बाद से अमिताभ बच्चन ही लगातार इस शो का हिस्सा बने रहे।

इस साल KBC के 25 साल पूरे होने वाले हैं और इसी के साथ यह खबर भी सामने आ रही है कि सीजन 17, अमिताभ बच्चन के लिए आखिरी होगा। बताया जा रहा है कि 82 साल के अमिताभ अब अपने काम का बोझ हल्का करना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने शो से अलग होने का फैसला लिया है।

नए होस्ट के लिए सुझाव दे रहे फैंस

जैसे ही यह खबर आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने नए होस्ट को लेकर चर्चा शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कहा कि शाहरुख खान को दोबारा शो होस्ट करना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी आगे बढ़ाया।

इसके अलावा, कई लोगों का मानना है कि अगर शो की विरासत को आगे बढ़ाना है तो अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन को इसका होस्ट बनाना चाहिए। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

क्या अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करना आसान होगा?

अमिताभ बच्चन का शो होस्ट करने का अंदाज, उनकी दमदार आवाज और ज्ञान से भरी बातें, इस शो की पहचान बन चुकी हैं। ऐसे में किसी नए होस्ट को दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में वक्त लग सकता है।

भले ही अमिताभ बच्चन शो छोड़ रहे हैं, लेकिन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की लोकप्रियता बरकरार रहेगी या नहीं, यह नए होस्ट के कंधों पर निर्भर करेगा। अब देखना होगा कि शो मेकर्स इस आइकॉनिक शो के लिए किसे चुनते हैं। फैंस ने शाहरुख खान, धोनी और अभिषेक बच्चन जैसे नाम सुझाए हैं।

Exit mobile version