Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में Disha Patani संग Ananya Panday ने लूटी महफिल

Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में Disha Patani संग Ananya Panday ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: Bollywood में दिवाली की धूम जोर-शोर से देखने को मिल रही है। बॉलीवुड के कई स्टार्स दिवाली की प्री पार्टियां दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर एकता कपूर (Ekta Kapoor) का नाम भी शामिल हो गया है। एकता कपूर ने  अपने घर दिवाली की पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शिरकत करते दिखाई दिए।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CkBuXX6gJzt/?utm_source=ig_web_copy_link

एकता की इस पार्टी में दिशा पटानी (Disha Patani) भी ग्लैमरस लुक में नज़र आईं। लहंगे और ब्रालेट में दिशा कमाल की दिखी। खुले हुए बालों के साथ दिशा एक से एक पोज देते हुए नज़र आई। सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस को दिशा का ये अवतार काफी भा रहा है। इस पर उनके फैंस कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई Adorable तो कोई Beautiful जैसे कमेंट कर रहा है।

Photo Credit @ varindertchawla Instagram

दिशा के अलावा इस पार्टी में एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने भी खूब चर्चा बटोरी। लाइट ग्रीन लहंगे में अनन्या का सेक्सी लुक देखने को मिला। अपने इस अवतार में वह अट्रैक्शन क्रिएट करती दिखीं। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

Photo Credit @ varindertchawla Instagram

इसके अलावा इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ नज़र आई। दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।

Exit mobile version