Site icon News1India

मां निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुए अनिल कपूर, नम आंखों के साथ दादी को अर्जुन सोनम ने दी श्रद्धांजलि

Anil Kapoor Mother

Anil Kapoor Mother : कपूर परिवार इस समय गहरे शोक में डूबा हुआ है। 2 मई को अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का मुंबई में निधन हो गया। 90 वर्ष की उम्र पार कर चुकीं निर्मल कपूर पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन ने न केवल पूरे कपूर परिवार को बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी गमगीन कर दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ, जहां फिल्मी दुनिया की कई नामचीन हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

निर्मल कपूर को विदाई देने पहुंचीं सोनम कपूर बेहद भावुक नजर आईं। हालांकि, उन्होंने खुद को संयमित रखा। वहीं अर्जुन कपूर की आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे, उनके चेहरे का दर्द उनकी दादी के प्रति लगाव को बयां कर रहा था।अनिल कपूर के लिए यह क्षण बेहद पीड़ादायक रहा। अंतिम संस्कार के दौरान वो बेहद शांत और शोकमग्न दिखाई दिए। उनकी आंखों और चेहरे पर अपनी मां को खोने का गहरा दुख साफ देखा जा सकता था।

जाह्नवी के साथ दिखे शिखर

जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस कठिन समय में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ मौजूद थे। वे हर पल जाह्नवी के पास साये की तरह खड़े रहे और उन्हें भावनात्मक सहारा देते दिखे।

बोनी कपूर और शनाया संग पूरा परिवार भावुक

बोनी कपूर, जो अपनी मां के बेहद करीब थे, उनके अंतिम संस्कार में गमगीन नजर आए। उनके चेहरे से साफ था कि मां को खोने का दुख उन्हें भीतर तक तोड़ गया है। वहीं शनाया कपूर भी दादी के निधन से बेहद दुखी थीं। नम आंखों और उदास चेहरे के साथ वो अंतिम विदाई में शामिल हुईं।

बॉलीवुड में शोक की लहर

कपूर परिवार के करीबी माने जाने वाले खान परिवार की ओर से अरबाज खान शोक व्यक्त करने पहुंचे। इसके अलावा अनुपम खेर, करण जौहर, रानी मुखर्जी सहित कई बॉलीवुड सितारे निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। निर्मल कपूर ने 1955 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता सुरिंदर कपूर से विवाह किया था। उनके चार बच्चे हैं – बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर मरवाह।

यह भी पढ़ें : संभल हिंसा के बाद विवादों में रहे CO अनुज चौधरी का तबादला, चंदौसी सर्किल…

सुरिंदर कपूर ने ‘मिलेंगे मिलेंगे’, ‘लोफर’, ‘पोंगा पंडित’, ‘एक श्रीमान एक श्रीमती’ जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। उनका निधन सितंबर 2011 में हुआ था। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए बोनी कपूर भी फिल्म निर्माता बने, जबकि अनिल कपूर ने अभिनेता के रूप में फिल्मी सफर शुरू किया और 1979 में उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारा तुम्हारा’ से अपना डेब्यू किया।

Exit mobile version