बता दें कि वीडियो को शेयर करते हुए अंजली अरोड़ा ने लिखा है कि, इस ट्रेंड को आपने नोटिस किया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और 6 घंटे के भीतर, वीडियो को 462,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और क्लिप पर 8413 लोगों ने कमेंट भी किए हैं। इससे पहले, उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के पठान गाने पर ठुमके भी लगाए थे। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका इस पर फिर से मजाक उड़ाया है। कुछ यूजर्स ने उनकी रील को ‘कच्चा बादाम 2.0’ कहा।
https://www.instagram.com/reel/Coq-kfBJ-wz/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं अंजली अरोड़ा बॉलिवुड एक्ट्रेस कंगना रानौ के Lockup शो में भी नजर आई थी। उस शो में सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट में से एक थी। उन्होंने इस शो के जरिए काफी लाइमलाइट लूटी और वह सेकेंड रनर अप भी बनी।