News1India

Anjali Arora ने अपने डांस से उड़ाए फैंस के होश, लोग देखकर हुए हैरान

अंजली अरोड़ा को तो आज हर कोई जानता है, हर कोई उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं रहता। बता दें कि काचा बादाम फेम अंजली अरोड़ा, जिन्होंने Lock Up सीज़न 1 में भी भाग लिया था उन्होंने एक बार फिर से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में उन्होंन अपना एक डांस वीडियों शेयर किया है जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वह धांसू डांस करती हुई नज़र आ रही हैं।

बता दें कि वीडियो को शेयर करते हुए अंजली अरोड़ा ने लिखा है कि, इस ट्रेंड को आपने नोटिस किया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और 6 घंटे के भीतर, वीडियो को 462,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और क्लिप पर 8413 लोगों ने कमेंट भी किए हैं। इससे पहले, उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के पठान गाने पर ठुमके भी लगाए थे। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका इस पर फिर से मजाक उड़ाया है। कुछ यूजर्स ने उनकी रील को ‘कच्चा बादाम 2.0’ कहा।

 

वहीं अंजली अरोड़ा बॉलिवुड एक्ट्रेस कंगना रानौ के Lockup शो में भी नजर आई थी। उस शो में सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट में से एक थी। उन्होंने इस शो के जरिए काफी लाइमलाइट लूटी और वह सेकेंड रनर अप भी बनी।

Exit mobile version