Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते Annu Kapoor दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते Annu Kapoor दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: Bollywood की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर मनवा चुके अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को लेकर एक बुरी ख़बर सामने आई है। अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते उन्हें गुरुवार की सुबह को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराना पड़ा है।

उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, अन्नू कपूर की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। बातचीत करने में भी उन्हें अब कोई परेशानी नहीं हो रही है।

Photo Credit @ annukapoor Instagram

हॉस्पिटल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि अन्नू कपूर को चेस्ट में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया  था। उपचार मिलने के बाद अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है, वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

Photo Credit @ annukapoor Instagram

आपको बता दें, साल 1979 में अन्नू कपूर ने एक स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 22 साल की उम्र में 70 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। अन्नू कपूर ने राम लखन, हम किसी से कम नहीं, 7 खून माफ, जॉली एलएलबी 2, घायल, ऐतराज और हम जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं साल 2012 मे आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर फिल्म विकी डोनर (Vicky Donor) में अन्नू कपूर को उनके निभाए गए किरदार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Photo Credit @ annukapoor Instagram

अभिनय के अलावा अन्नू कपूर रेडियो जॉकी और गोल्डन इरा (Golden Era) जैसे कई शो होस्ट भी कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

Exit mobile version