Site icon News1India

एक और अच्छे कलाकार हमारे बीच नहीं रहे, दिग्गज अभिनेता Arun Bali का हुआ निधन

लगता बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी काली नजर लग चुकी हैं ,एक के बाद हम एक अच्छे कलाकार खोते जा रहे हैं। अगर बात करे तो कोरोना काल के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़ी हस्तियां हमारे बीच नहीं रही। वहीं फिर एक बुरी खबर आ रही है कि फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का हाल ही में निधन हो गया है। वह केवल 79 वर्ष के थे। 7 October को ही सुबह 4:30 पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है।अभिनेता अरुण जी लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल में भर्ती भी हुए थे।

एक गंभीर बीमारी थी

अरुण बाली की बेटी ने बाद में बताया कि उनके पिता को मियासथीनिया ग्रेविस नाम की एक गंभीर बीमारी थी। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी (autoimmune disease) है, जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। उनके निधन से बॉलीवुड में फिर से शोक की लहर है।वह कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 90 को दशक में की थी। वह राजू बन गया जेंटलमैन, खलनायक(villain),फूल और अंगारे, थ्री इडियट्स, पानीपत और वेब सीरीज मिर्जापुर में भी नजर आ चुके हैं।

हिंदी फिल्मों में काम कर चुके

इसके अलावा उन्होंने टीवी शो कुमकुम ,‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, जैसे सीरियल में भी काम किया है। बता दें कि अरुण बाली एक हंसमुख कलाकार थे। उनके ठीक होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अफसोस कि अभिनेता अपनी जिंदिगी की जंग हार गए।

Exit mobile version