नई दिल्ली: Bollywood के बड़े अवॉर्ड शो 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का शानदार तरीके से समापन हुआ। स्टार्स से सजी रात की शुरुआत अनिल कपूर, जाहन्वी कपूर, आलिया भट्ट, नोरा फतेही, रेखा और विक्की कौशल के साथ और भी कई सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर स्टाइल में वॉक करते हुए की।
इस साल के फिल्म फेयर में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी छाई रही। इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव की बधाई दो का भी खूब बोलबाला रहा, लेकिन इस अवॉर्ड शो में जिस फिल्म के सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने की उम्मीद लगाई जा रही थी। उस फिल्म को फिल्म फिल्मफेयर में कुछ खास नहीं पूछा गया।
#TheKashmirFiles pic.twitter.com/npPHwLkLHG
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 28, 2023
इस साल के फिल्मफेयर में राजकुमार राव ने बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर जीता तो वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बेस्ट फिल्म के साथ 10 अवॉर्ड अपने नाम किए। अवॉर्ड मिला। हालांकि इस साल के फिल्मफेयर में विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को लेकर काफी उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन फिल्म एक भी अवॉर्ड जीतने में कामयाब नहीं रही।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है। अनुपम खेर ने पोस्ट में कहा, “सम्मान एक कीमती चीज है। इसलिए, छोटे लोगों से इसे देने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।” अनुपम खेर की इस पोस्ट को फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह से जोड़ा जा रहा है।
आपको बता दें, द कश्मीर फाइल्स को फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में सात श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था। कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पुरस्कार समारोह में मौजूद नहीं थे। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं होंगे।