Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Anushka Sharma: चार साल बाद स्क्रीन पर अनुष्का को देख खुशी से झूम.....

Anushka Sharma: चार साल बाद स्क्रीन पर अनुष्का को देख खुशी से झूम उठे फैंस, बोले- ‘भारतीय सिनेमा का एक रत्न’

साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘कला’ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो चूका है। इस फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। लोग इस फिल्म में अनुष्का शर्मा को देख हैरान हो गए हैं। अनुष्का लगभग 4 साल बाद स्क्रीन पर नजर आईं हैं,

अनुष्का को 4 साल बाद स्क्रीन पर देख

इस फिल्म ‘कला’ में अनुष्का ने ‘घोड़े पे सवार’ गाने में कैमियो किया है। इस गाने में वो रेट्रो लुक में नजर आई हैं। ब्लैक एंड व्हाइट गाने में अनुष्का चांद पर बैठकर गाना गुनगुनाती हैं। अनुष्का को 4 साल बाद स्क्रीन पर देख फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा खूबसूरती और प्रतिभा का मेल हैं

वही एक फैन ने लिखा, ‘अनुष्का शर्मा खूबसूरती और प्रतिभा का मेल हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बहुत अच्छी है। सबको अभिनेत्री के कमबैक का इंतजार है, भारतीय सिनेमा का एक रत्न।’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘अनुष्का शर्मा को 4 साल बाद स्क्रीन पर देखकर अच्छा लग रहा है।’ अगला लिखता हैं कि, ‘कहानी, निर्देशन और एक्टर्स के प्रदर्शन के अलावा ‘कला’ की सबसे अच्छी चीज है 4 साल बाद अनुष्का शर्मा को इसमें देखना।

Exit mobile version