Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहा है संगीत का चमकता सितारा, जानिए ‘वंडरमेंट टूर” कब और कहां होगा

मशहूर संगीतकार एआर रहमान जल्द ही 'द वंडरमेंट टूर' की शुरुआत करेंगे। 3 मई को मुंबई में इसका प्रीमियर होगा, जहां रहमान अपनी अनोखी संगीत यात्रा से सबको मंत्रमुग्ध करेंगे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 10, 2025
in मनोरंजन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AR Rahman The Wonderment Tour 2025 दुनियाभर में अपनी धुनों से जादू बिखेरने वाले मशहूर संगीतकार एआर रहमान जल्द ही अपने नए म्यूज़िक टूर ‘द वंडरमेंट टूर’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस खास टूर में रहमान अपनी अनोखी संगीत कला से श्रोताओं को एक नया अनुभव देने वाले हैं। संगीत के शौकीनों के लिए यह एक यादगार पल बनने जा रहा है।

हर सुर की एक कहानी होगी

पिछले हफ्ते एआर रहमान ने इस टूर की घोषणा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर सुर और लय के पीछे छिपी कहानी को दुनिया के सामने लाना है। वह परंपरागत संगीत को एक नए अंदाज़ में पेश करेंगे। रहमान का कहना है कि इस शो में भारतीय संगीत की गहराई और वैश्विक ध्वनियों का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

RELATED POSTS

No Content Available

कहां और कब होगा कार्यक्रम?

द वंडरमेंट टूर’ का पहला शो 3 मई को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। खास बात ये है कि इसी दिन इस कार्यक्रम का वैश्विक प्रीमियर भी किया जाएगा। यह आयोजन भारत सरकार के सूचना मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

जल्द ही मिलेंगे टिकट

कार्यक्रम के टिकट जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फैन्स बड़ी बेसब्री से इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, और माना जा रहा है कि टिकट्स लॉन्च होते ही कुछ ही समय में बिक जाएंगे।

एआर रहमान, एक नजर में

एआर रहमान का नाम आज भी संगीत की दुनिया में एक मिसाल है। वह अपने म्यूजिक से लोगों को मंत्रमुग्ध करने की कला रखते हैं। हाल ही में वह ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के ‘मैथमेटिक्स टूर’ का हिस्सा भी बने थे, जहां उनके सुरों ने विदेशी दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

अब देखना ये है कि ‘द वंडरमेंट टूर’ में वह किस तरह से अपने संगीत से दुनिया को फिर से अपना दीवाना बनाते हैं।

Tags: AR Rahman Live TourMusic Events 2025
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Gold Rate Today

सोने ने बदला रंग, चांदी ने तोड़ी चमक, जानें कहां तक पहुंचा मार्केट में आज का रेट ?

Ayushman card

दिल्ली वालों को बड़ी सौगात, आज से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version