बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर भी चर्चा में हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका और अरबाज खान का तलाक बहुत वक्त पहले हो गया था। दोनों को कम ही मौकों पर साथ देखा जाता है। मगर हाल ही में मलाइका और अरबाज मुंबई की सड़कों पर साथ नजर आए। हालांकि, इस दौरान मलाइका अपने एक्स हसबैंड को पूरी तरह नजर अंदाज करती नजर आईं।
मलाइका अरोड़ा अरबाज खान को इग्नोर करती नजर आयी
सोशल मीडिया पर अरबाज-मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अरबाज खान को इग्नोर करती नजर आयी। इस वीडियो में पानी की बोतल हाथ में थामे अरबाज खान मलाइका के पीछे-पीछे चलते नजर आ रहे हैं, वहीं मलाइका उन्हें इग्नोर करते हुए बहुत तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cm9aXhlDHKD/?utm_source=ig_web_copy_link
ये देखकर अर्जुन कपूर पर क्या बीतेगी
इन दोनों को फिर से साथ देख फैंस बहुत ही हैरान नजर आ रहे हैं। यहाँ तक कई यूजर्स को तो अर्जुन कपूर की फिक्र सता रही है। एक यूजर ने लिखा , ‘अर्जुन भैया कहां रह गए?’ दूसरे ने लिखा, ‘ये देखकर अर्जुन कपूर पर क्या बीतेगी?’