Site icon News1India

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगे अर्जुन रामपाल, पहली झलक में दिखा खतरनाक अंदाज

रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार चर्चा में है। अब इस फिल्म से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें एक्टर का रूप काफी खतरनाक और दमदार नजर आ रहा है। अर्जुन के इस लुक को देखकर फैंस उन्हें फिल्म का “विलेन नंबर 1” कह रहे हैं।

अर्जुन रामपाल का रफ-टफ लुक

पोस्टर में अर्जुन रामपाल को घनी दाढ़ी, सनग्लासेस और रग्ड जैकेट में देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर गुस्सा और सख्ती साफ दिख रही है। यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

रणवीर सिंह के साथ पहली बार नजर आएंगे

‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में रणवीर मुख्य किरदार में हैं, जबकि अर्जुन का रोल नेगेटिव और स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच एक्शन और डायलॉग की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

फिल्म की शूटिंग और रिलीज

फिल्म को लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है आदित्य धर ने. ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी प्रोड्यूसर्स हैं. शूटिंग मुंबई और दुबई के बड़े सेट्स पर चल रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 रिलीज होगी।

पोस्टर रिलीज़ के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा – “यह है असली धुरंधर”, वहीं कई लोगों ने कहा कि “रणवीर सिंह को मिला बराबरी का विलेन”।

 

Exit mobile version