Arjun Rampal Birthdayl: संघर्ष और सफलता के साथ, नेशनल अवार्ड जितने का दिलचस्प सफर

Arjun Rampal Birthdayl: अर्जुन रामपाल, बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व मॉडल, 26 नवंबर आज के दिन जन्मदिन मना रहे हैं। मॉडलिंग में सफल करियर के बाद उन्होंने 2001 में फिल्मों में डेब्यू किया। उनका फिल्मी करियर खास नहीं रहा, लेकिन 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला।

Arjun rampal

Arjun Rampal Birthdayl: अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ। वह एक मिलिट्री फैमिली से हैं। उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने भारतीय सेना के लिए पहली आर्टिलरी गन बनाई थी। उनके मां-बाप का तलाक तभी हो गया था जब वह छोटे थे।अर्जुन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और फिर मॉडलिंग में करियर शुरू किया।

अर्जुन रामपाल ने मॉडलिंग में बड़ी सफलता पाई,1994 में उन्हें ‘सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड मिला। पॉपुलर डिजाइनर रोहित बल ने उनके मॉडलिंग करियर को नई ऊंचाइयां दी। 2001 में अर्जुन ने ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, 23 साल लंबे करियर में उन्होंने कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई।

निजी जिंदगी की कहानी

अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की। उनकी दो बेटियां महिका (2002) और मायरा (2005) हैं। 2019 में 21 साल पुरानी शादी टूट गई। इसके बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रहने लगे। गैब्रिएला उनसे 14 साल छोटी हैं। 2019 में उनका बेटा एरिक पैदा हुआ।

अर्जुन रामपाल ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया। लगातार 13 फ्लॉप फिल्में दीं और किराया भरने तक के पैसे नहीं थे। 2006 में ‘डॉन’ से करियर संभला और 2008 में ‘रॉक ऑन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। मॉडलिंग से बॉलीवुड तक, उनकी कहानी प्रेरणादायक है।

शुरुआती करियर का संघर्ष

अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक सफल मॉडल के रूप में की। अशोक मेहता की फिल्म ‘मोक्ष’ से उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा, लेकिन इस फिल्म को बनने में 6 साल लग गए। इस दौरान उनके पास आय का कोई जरिया नहीं था। मुंबई के अंधेरी में किराए के मकान में रहते हुए उन्होंने कठिन समय देखा। मकान मालिक भी उनकी स्थिति समझते थे और उन्हें समय देते थे।

लगातार फ्लॉप फिल्में

अर्जुन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनकी पहली फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ फ्लॉप रही। इसके बाद ‘मोक्ष’, ‘दिल का रिश्ता’, ‘एक अजनबी’, और ‘हमको तुमसे प्यार है’
‘दीवानापन’, ‘असंभव’, ‘ फिल्में फ्लॉप रहीं। ‘रा.वन’, ‘हीरोइन’, ‘डी-डे’, ‘रॉय’, ‘डैडी’ जैसी 13 फिल्में भी
बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं।

डॉन’ और ‘रॉक ऑन’ से मिली सफलता

2006 में शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ से अर्जुन का करियर संभला। इसके बाद 2008 में ‘रॉक ऑन’ में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। इस फिल्म के लिए अर्जुन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

प्रेरणा की कहानी

मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर अर्जुन रामपाल के लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से यह मुकाम पाया। आज उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उनके लिए मेहनत करते हैं।

Exit mobile version