Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Malaika प्रेग्नेंसी की ख़बरों के बीच एक बार फिर फूटा Arjun का गुस्सा

Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की ख़बरों के बीच एक बार फिर फूटा Arjun Kapoor का गुस्सा

नई दिल्ली: उम्र में 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह रही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर हर दिन कुछ न कुछ सुनने को मिलता रहता है। ऐज डिफरेंस को लेकर तो इस कपल को कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है लेकिन इस बार किसी और वजह के चलते ही ये दोनों सेलेब्स ख़बरों में आ गए हैं।

कई बार मलाइका को लेकर ये ख़बर उड़ चुकी है कि वे अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं लेकिन इन अफवाहों पर अर्जुन कपूर खुलकर इन बातों को झूठ बताते हुए नज़र आए हैं। एक बार फिर प्रेग्नेंसी की ये ख़बर चर्चा में आ गई है।

एक बार फिर अर्जुन कपूर इस बात को लेकर सफाई देते हुए नज़र आए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने इस बात पर फिर से रिएक्ट किया है। इस इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा, नकारात्मकता फैलाना बहुत आसान है। कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं तो लोग उस पर यकीन करने लगते हैं।
देखिए, हमलोग एक्टर्स हैं और हमारी निजी जिंदगी काफी हद तक प्राइवेट नहीं रह पाती। हमें पता है कि जिस प्रोफेशन में हम हैं, वहां ऐसी अफवाहों का फैलना आम है।

हम काफी हद तक मीडिया के भरोसे रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह से आम जनता तक पहुंच रही है। हम ये चाहते हैं कि आप लोग भी समझे कि हम भी इंसान ही हैं। इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरूर कर लिया करें। आपको कम से कम इतना जरूर करना चाहिए और मैंने भी उस समय कुछ ऐसे ही रिएक्ट किया था। उस ख़बर को एक बार चेक करना बहुत जरूरी था। अपने से कोई भी ख़बर नहीं लिख देनी चाहिए।

आपको बता दें, साल 2019 में पहली बार मलाइका और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को लोगों के सामने रखा था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने रिलेशनशिप में रहने की बात कबूली थी। जहां मलाइका 49 साल की है तो वहीं अर्जुन कपूर 37 साल के हैं। दोनों को ऐज डिफरेंस के चलते आए दिन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version