News1India

Arvind Trivedi: ऐसी क्या बात हुई कि रामायण में ‘रावण’ बने अरविंद त्रिवेदी ने हेमा मालिनी को पीटा?

अब तक टीवी पर नहीं पता हमें कितने रामायण सीरियल देखने को मिले लेकिन 35 साल पहले आयी रामायण आज भी लोगो के दिल में बसी हुई हैं. इसलिए हम ये कह सकते है कि टीवी से लेकर बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने एक ही किरदार से फैंस को दीवाना बना दिया। इसके सबसे बड़े उदाहरण रामानंद सागर की ‘रामायण’ के किरदार है।

8 नवंबर को उनका जन्मदिन है

इस रामायण में ‘रावण’ बने अरविंद त्रिवेदी भी बेहद ही चर्चित अभिनेता थे। जो आज बेशक हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उन्हें और उनके किरदार को आज भी याद किया जाता है। आज अरविद त्रिवेदी का यानि 8 नवंबर को उनका जन्मदिन है। तो आज इस सुभ मौके पर आज हम आपको अरविंद त्रिवेदी का एक किस्सा बताने जा रहे है। जो कि हेमा मालनी से जुड़ा हुआ है.अरविंद त्रिवेदी और हेमा मालिनी के इस किस्से के बारे में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में बताया था।

ये किस्सा 70 के दशक का है

ये किस्सा 70 के दशक का है, जब अरविंद जी फिल्म ‘हम तेरे आशिक है’ की शूटिंग कर रहे थे। वैसे तो फिल्म में हेमा मालिनी और जितेंद्र अहम रोल में थे। लेकिन अरविंद त्रिवेदी का भी इस फिल्म में अहम रोल था। वो निगेटिव किरदार में थे और उनका हेमा मालिनी के साथ एक सीन था, जिसमें अरविंद को हेमा मालिनी को एक जोरदार थप्पड़ मारना था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

हेमा मालिनी को एक जोरदार थप्पड़ मारना था

क्योकि हेमा मालिनी एक सुपरहिट अभिनेत्री थीं और इसी वजह से वो हेमा को थप्पड़ मारने में डर रहे थे। इसी वजह से इस सीन के 20 टेक हुए। बाद में अभिनेत्री और प्रेम सागर ने उनसे कहा कि उन्हें यह भूल जाना चाहिए कि वह एक बहुत बड़ी स्टार हैं और सीन पूरा करना चाहिए। लेकिन आखिर में उन्होंने यह सीन पूरा किया।

Exit mobile version