News1India

सेक्शुअल हैरेंसमेंट के आरोप पर Asit Kumar Modi ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर पिछले कुछ सालों से तरह-तरह की ख़बरें सुनने को मिल रही है। लोगों को हंसाने वाले इस शो के पीछे के कई काले राज अब पब्लिक के सामने उजागर होने लगे हैं।

हाल ही में इस शो में मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने इस शो के प्रोडयूसर असित कुमार मोदी को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। इन खुलासों में उन्होंने असित कुमार मोदी पर मेंटल और सेक्शुअल हैरेंसमेंट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।

आपको बता दें, अब इस मामले पर शो के प्रोडयूसर असित कुमार मोदी ने चुप्पी तोड़त हुए कहा है, जेनिफर अनुशासन से नहीं रहती थी। उनका काम पर फोकस नहीं था। प्रोडक्शन से रोज उनकी शिकात की जाती थी। अपने आखिरी दिनों में उन्होंने शूटिग सेट पर सबके सामने गालियां भी दी थी।

आगे उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जेनिफर ने जो शोषण के आरोप लगाए हैं वो सभी झूठे और बेबुनियाद हैं। इतना ही नहीं इस शो के प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और जतिन बजाज ने जेनिफर को लेकर कहा, पूरी टीम के साथ वो रोज बदतमीजी करती थीं। शूट से जाते वक्त उन्होंने तेजी से गाड़ी को निकाला बिना ये सोचे की किसी खड़े हुए शख्स को चोट भी लग सकती थी।

Exit mobile version