Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
40 की उम्र में Gauhar Khan के घर गूंजी किलकारियां

40 की उम्र में Gauhar Khan के घर गूंजी किलकारियां

हाल ही में टीवी सीरियल स्टार और एक्स बिग बॉस विनर एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) 40 साल की उम्र में मां बनी हैं। गौहर खान और उनके पति ज़ैद दरबार के घर में नन्ही किलकारियां गूंजी है।

नई दिल्ली: हाल ही में टीवी सीरियल स्टार और एक्स बिग बॉस विनर एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) 40 साल की उम्र में मां बनी हैं। गौहर खान और उनके पति ज़ैद दरबार के घर में नन्ही किलकारियां गूंजी है। गौहर खान ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

बता दें कि, गौहर खान और जैद दरबार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, सही मायने में 10 मई 2023 को हमें खुशियों का असली एहसास हुआ है। हमें एहसास हुआ कि वास्तव में खुशी का क्या मतलब है। हमारे ब्लेस्ड बॉय आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी को धन्यवाद।  सोशल मीडिया पर गौहर खान के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दे, अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ फिल्म इशकजादे (Ishaqzaade) में गौहर खान पर फिल्माया गया गाना हुआ छोकरा जवां रे काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म को करने के बाद गौहर खान सलमान खान (Salman Khan)  शो बिग बॉस सीजन 7 में नज़र आई थीं। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया।

Exit mobile version