Avatar 3 Update : अवतार 3 का धमाकेदार अपडेट, पेंडोरा की नई दुनिया का खुलासा, जानें रिलीज डेट

Avatar 3 Update : हॉलिवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने अपनी आगामी फिल्म अवतार फायर एंड एश के जुड़ा लैटस्ट अपडेट दिया है, इसी के साथ उन्होंने पेंडोरा की दुनिया की एक फोटो भी दिखाई है।

Avatar 3 Update

Avatar 3 Update : अवतार 3 के लिए हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून ने पेंडोरा की नई दुनिया के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरी किस्त,  अवतार: फायर एंड ऐश की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में, उन्होंने फैंस के साथ पेंडोरा की शानदार दुनिया की एक झलक शेयर की है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। डिज्नी द्वारा शेयर की गई कुछ फोटो में नई नावी जातियाँ और हरे-भरे विदेश का सुंदरता नजारा दिख रहा है। ये अद्भुत फोटोस अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

 फर्स्ट लुक आया सामने 

अवतार और अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की सफलता के बाद मेकर्स ने अगली कड़ी अवतार: फायर एंड ऐश’ पर काम करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म का निर्माण जेम्स कैमरून और जॉन लैंडो मिलकर कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज में अभी टाइम है, क्योंकि इसे 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बीच, डिज्नी ने तीसरे पार्ट के लिए थीम का खुलासा किया है और पेंडोरा की नई दुनिया की झलक भी शेयर की है।

यह भी पढ़े : Aryan Bangar : पूर्व क्रिकेटर का बेटा बना लड़की, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई हैरानी

 जानें रिलीज़ डेट

अवतार: फायर एंड ऐश’ की नई पेंडोरा की तस्वीरें रोटेन टोमैटो पर शेयर की हैं, जिनमें दो नावी और समुद्र की एक झलक दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के माध्यम से मेकर्स ने यह इशारा दिया है कि आने वाली फिल्म में पेंडोरा की दुनिया को किस तरह से नया रूप दिया गया है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “जेम्स कैमरून की अवतार: फायर एंड ऐश की नई कॉन्सेप्ट आर्ट की पहली झलक। साथ ही, मेकर्स ने अवतार 3 की रिलीज़ डेट की घोषणा भी की है, जो 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

इसे भी पढ़ें- Sikandar ka Muqaddar Trailer : जिमी शेरगिल और तमन्ना भाटिया की सिकंदर का मुकद्दर का ट्रेलर रिलीज, धमाकेदार ट्रेलर, जानें रिलीज डेट

Exit mobile version