News1India

Bade Miya Chote Miya: बड़े पर्दे पर पहली बार अक्षय-टाइगर की जोड़ी मचाएगी धमाल, जबरदस्त तैयारियां हुई शुरू

इन दिनों अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, वो दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म के एक्शन सींस को लेकर निर्माताओं की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। वहीं, अगले सप्ताह फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होने जा रहा है।

तीन मंजिलें भी बुक की गई हैं

बता दे कि निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन के लिए शहर के यशराज स्टूडियो की तीन मंजिलें भी बुक की गई हैं, जहां अक्षय और टाइगर फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग करेंगे। सूत्रों की माने तो इस शूटिंग के एक हिस्से के लिए सेट पर एक लंबी सुरंग बनाई जा रही है, जिसमें एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ और शूट किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। फिर इसके बाद निर्माता इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग यूएई और यूरोप में करेंगे।

बड़े मियां छोटे मियां’ का रीमेक होगी

‘बड़े मियां छोटे मियां’ साल 1998 में आई अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का रीमेक होगी। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 300 करोड़ के बजट में बन रही है। साथ ही फिल्म हाई एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी।

Exit mobile version