Site icon News1India

Badshah: एक बार फिर विवादों मे घिरे बादशाह, सॉन्ग की वजह से कंपनी ने किया मुकदमा

Badshah

Badshah: सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए-नए गानों को लेकर हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते है। इसी के साथ बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर चर्चाओं का हिस्सा बने रहते है। इसी के चलते बादशाह का नाम कानूनी पचड़े में फंसता हुआ दिख रहा है। दरअसल एक कंपनी  बादशाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, कंपनी ने इस बात का दावा किया कि बादशाह का सॉन्ग बवाल बनाने के प्रोसेस से लेकर इसके प्रमोशन का सारा काम हो चुका है। लेकिन बादशाह अब तक बकाया नहीं दिया है।

मीडिया कंपनी ने सिंगर-रैपर बादशाह के खिलाफ करनाल जिले के न्यायालय में केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने बादशाह को कई बार रिमाइंडर भेजा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बादशाह ने उनसे झूठे वादे किए और पेमेंट को बार-बार टालते रहे। कंपनी का दावा है कि उसने कॉन्ट्रैक्ट के तहत सभी जिम्मेदारियां पूरी की हैं।

कानूनी संकट में फंसे बादशाह

इस कॉन्ट्रैक्ट में गाने का प्रोडक्शन, मार्केटिंग और प्रमोशन सभी शामिल थे, जिन्हें कंपनी ने समय पर पूरा किया। हालांकि, सभी सेवाएं पूरी हो जाने के बावजूद बादशाह और उनकी टीम ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। बावला गाना बादशाह और अमित उचाना का है, जिसे यूड्यूर पर 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

यह भी पढ़े : Yudhra OTT Release: सिद्धांत चतुर्वेदी की युध्रा अब ओटीटी पर मचाएगी धूम, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

यह पहली बार नहीं है जब बादशाह विवादों में फंसे हैं। इससे पहले वह सट्टेबाजी एप फेयर प्ले का प्रचार करने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल के सामने पेश हो चुके हैं। बादशाह के साथ 40 अन्य लोग भी इस मामले में शामिल थे, जिन्हें आरोप था कि वे इस ऐप को बढ़ावा दे रहे थे।

इसे भी पढ़े : The Sabarmati Report OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट

Exit mobile version