Site icon News1India

बालिका वधू बनी दुल्हन! मिलिंद संग शादी के बाद अविका ने शेयर की पहली तस्वीर, फैंस बोले – ‘नज़र न लगे'”

Avika Gor Milind Chandwani Wedding

Avika Gor Milind Chandwani Wedding : टीवी इंडस्ट्री की चहेती एक्ट्रेस अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चांदवानी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। जून महीने में दोनों ने सगाई कर इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था और सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया था।

इसके कुछ समय बाद, कपल ने रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ के प्रीमियर एपिसोड में ये घोषणा की कि वे इस शो के सेट पर, कैमरे के सामने शादी रचाएंगे। दर्शकों को न सिर्फ यह खबर रोमांचित कर गई, बल्कि शो में इन दोनों की बॉन्डिंग और समझदारी ने भी सबका दिल जीत लिया।

हल्दी लुक में दिखा रॉयल अंदाज़

शो के आगामी एपिसोड्स में शादी के सभी रस्मों-रिवाज दिखाए जाएंगे, जिनमें से कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं। हल्दी की रस्म के दौरान अविका ने नीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद मनमोहक लग रहा था। वहीं मिलिंद ने ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश अंदाज़ में अविका का साथ निभाया।

मेहंदी सेरेमनी में छाया नवरात्रि टच

मेहंदी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब धूम मचा रही हैं। खास बात यह है कि कपल ने नवरात्रि से प्रेरित होकर रंग-बिरंगे आउटफिट्स चुने, जिसमें दोनों बेहद क्यूट और एनर्जेटिक लग रहे थे। इस खास मौके पर मेहंदी लगाई बॉलीवुड की जानी-मानी सेलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने, जो इससे पहले कैटरीना कैफ और राधिका अंबानी जैसी हस्तियों की मेहंदी सेरेमनी का हिस्सा रह चुकी हैं।

वेडिंग लुक में छाया ग्लैमर और प्यार

शादी की तस्वीरें बीती रात जैसे ही सामने आईं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अविका ने पारंपरिक लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत दुल्हन का रूप धारण किया, जबकि मिलिंद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनकर शाही लुक कैरी किया। शादी के बाद दोनों ने मीडिया के सामने हाथों में हाथ डाले पोज दिए और ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया।

यह भी पढ़ें : UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू…

उनके चेहरों की मुस्कान और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नज़र आ रहा था। अगर आप ये यादगार पल टीवी पर देखना चाहते हैं, तो 11 और 12 अक्टूबर को ‘पति, पत्नी और पंगा’ के खास एपिसोड्स ज़रूर देखें, जहां अविका और मिलिंद की शादी की रस्मों को टेलीकास्ट किया जाएगा।

Exit mobile version