भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। इस इंडस्ट्री के सितारे और गाने अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। भोजपुरी में हर साल कई फिल्मे बनती हैं, बॉलीवुड की हिट फिल्मों की कॉपी करके भी भोजपुरी में कई फिल्में बनाई गई हैं। बॉलीवुड में बड़े बजट से बने इन फिल्मों को भोजपुरी में कम बजट में बनाया गया है, जिन्हें दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो बॉलीवुड से कॉपी करके बनाई गई है

बॉर्डर
भारत -पाकिस्तान के युद्ध पर बनी इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। इस फिल्म के भोजपुरी रीमेक में दिनेश लाल निरहुआ ने सनी देओल वाली भूमिका निभाई थी। वहीं, आम्रपाली दुबे को भी कास्ट किया गया था।

करण-अर्जुन
साल 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। भोजपुरी में भी इस फिल्म का रीमेक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान के किरदार में दिनेश लाल निरहुआ और प्रवेश लाल यादव नजर आए थे।

विवाह
साल 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ को लोग आज भी पसंद करते हैं।इसके अलावा इस फिल्म के भोजपुरी वर्जन को भी खूब पसंद गया है। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में थे।

परिवार
1987 में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म परिवार का भी भोजपुरी में रीमेक किया गया है। इसमें दिनेश लाल निरहुआ, प्रवेश लाल यादव,पंकज केसरी, ब्रिजेश त्रिपाठी, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, मनोज टाइगर नजर आए थे।

सत्या
फिल्म ‘सत्या’ के भोजपुरी रीमेक में पवन सिंह थे। बॉलीवुड की तरह ही इस भोजपुरी फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया था।