Site icon News1India

Bhojpuri: विवादों में रह चुके हैं ये भोजपुरी सितारें, एक ने तो Bigg Boss के कंटेस्टेंट को किया सब के सामने किस

बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। भोजपुरी सितारे, और उनकी फिल्में, गाने सब देश में ही नहीं बल्कि विेदेशों में भी पॉपुलर हैं। आजकल लोग भोजपुरी गाने सुनना बेहद पसंद करते हैं। भोजपुरी स्टार्स सिर्फ फिल्मों और गानों के लिए ही नहीं बल्कि विवादों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। तो चलिए आज जानते है उन सितारों के बारे में…

तृषा कर मधु

तृषा कर मधु भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। तृषा को भोजपुरी की हॉट अभिनेत्री भी कहा जाता है। तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद से ही वो चर्चा में आ गयी थीं।

खेसारी लाल यादव

हाल ही में खेसारी लाल के 200 गाने यूट्यूब से डिलीट कर दिए गए थे। इस पर खेसारी लाल काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा था कि अगर लोगों को मेरा काम पसंद नहीं आता है तो मैं ये इंडस्ट्री छोड़ दूंगा और किसी दूसरी इंडस्ट्री में जाकर अपनी पहचान बना लूंगा।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह हमेशा विवादों में रहती हैं। कुछ समय पहले अक्षरा का एक एमएमएस वायरल हुआ था। जिसके बाद वो भी सुर्ख़ियों में आ गयी थी।

संभावना सेठ

वैसे तो संभावना सेठ आजकल फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वो अपने व्लॉग के जरिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो ज्यादा चर्चा में तब आई, जब संभावना ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट ‘राजा चौधरी’ को सभी के सामने किस किया था।

Exit mobile version