Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection :100 करोड़ के कलेक्शन के बाद लगा झटका,चौथे दिन के आंकड़े आए सामने, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection : भूल भुलैया 3 ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection : कार्तिक आर्यन अपनी मच अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे है। फिल्म ने कई रिकार्ड तोड़े है फिल्म को तीन दिनों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। भूल भुलैया 3 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा का किरदार निभाया है, जबकि विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी भी फिल्म में अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है, और इसके क्लाईमैक्स में जबरदस्त सस्पेंस है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

चौथे दिन आई गिरावट

सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, भूल भुलैया 3 ने  चौथे दिन 17.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने टोटल 127.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए है। फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

जानें अब तक का कलेक्शन

फिल्म ने  (Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection) पहले दिन 36.6 करोड़ की बंपर कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन 75 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने करीब 33.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। टोटल कमाई 110.2 करोड़ हो गई है।

यह भी पढ़े : Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन ने पर्सनल लाइफ को लेकर तोड़ी चुप्पी, रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस फिल्म का क्लैस अजय देवगन और रोहित शेट्टी की “सिंघम अगेन” से हुआ है, जो भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, इसका “भूल भुलैया 3” पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। कार्तिक की फिल्म ने महज तीन दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Exit mobile version