Saturday, January 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Bhoot Bungalow : तब्बू ने शेयर की सेट से खूबसूरत तस्वीर, Viral हो रही हैं अनदेखी फोटों, जानें क्या है फिल्म का ताजा अपडेट

Bhoot Bungalow : बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला की शूटिंग में व्यस्त हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का सेट राजस्थान में लगाया गया है....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
January 25, 2025
in मनोरंजन
bhul bhulaiya
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bhoot Bungalow : बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला की शूटिंग में व्यस्त हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का सेट राजस्थान में लगाया गया है, जहां फिल्म के अहम सीन फिल्माए जा रहे हैं। हाल ही में तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक खास अपडेट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि फिल्म का एक शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “शेड्यूल खत्म होने वाला पोज।”

भूत बंगला लंबे समय बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर साथ लाने के लिए चर्चा में है। इस जोड़ी ने पहले हेरा फेरी, भागम भाग, गरम मसाला, दे दना दन और भूल भुलैया जैसी हिट फिल्में दी हैं। इस फिल्म में 25 साल बाद अक्षय और तब्बू की जोड़ी भी देखने को मिलेगी। आखिरी बार दोनों को 2000 की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी में साथ देखा गया था।

RELATED POSTS

No Content Available

फिल्म का निर्माण शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत किया जा रहा है। भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक हॉरर-कॉमेडी पर आधारित है, और अक्षय कुमार के साथ परेश रावल भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।

हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर अक्षय कुमार और परेश रावल फिल्म के सेट पर पतंग उड़ाते नजर आए थे। अक्षय ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो फैंस के बीच काफी पसंद किया गया।

इस बीच, तब्बू को हाल ही में वेब सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में सिस्टर फ्रांसेस्का की भूमिका में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक शक्तिशाली बेने गेसेरिट और सम्राट जाविक्को कोर्रिनो की पूर्व प्रेमिका का किरदार निभाया था। इस किरदार के अतीत को भी शो में दिखाया गया, जिसमें चरित्रा चंद्रन ने युवा फ्रांसेस्का की भूमिका निभाई थी।

अब दर्शकों को भूत बंगला से काफी उम्मीदें हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी का फिर से वापसी करना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना जादू चला पाती है।

Tags: Bhoot Bungalow
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Republic Day: गणतंत्र दिवस के अवसर होगा दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में फेर बदल,सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो ट्रेन

Republic Day: गणतंत्र दिवस के अवसर होगा दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में फेर बदल,सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो ट्रेन

Liquor ban in Madhya Pradesh religious cities

C M मोहन यादव का ऐलान मध्य प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम जगहों पर शराबबंदी लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version