Bigg Boss 17: खानजादी को कैरेक्टरलेस कहने पर ट्रोल हुई मन्नारा चोपड़ा

सलमान खान के शो बिग बॉस (Bigg Boss) में इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियां ज्यादा एग्रेसिव नज़र आ रही हैं। बिग बॉस सीजन 17 अब अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है

नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस (Bigg Boss) में इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियां ज्यादा एग्रेसिव नज़र आ रही हैं। बिग बॉस सीजन 17 अब अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है लेकिन घरवालों के बीच चल रहे झगड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। चाहे अंकित लोखंडे (Ankita Lokhande) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के बीच की फाइट हो या फिर अभिषेक और तहलका के बीच चल रहा विवाद हो।

इन सभी कंटेस्टेंट ने बिग बॉस के घर में काफी बवाल मचा रखा है। इसी को लेकर एक बार फिर से घर में दो कंटेस्टेंट के बीच कैट फाइट देखने को मिली है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को जिग्ना वोहरा और रिंकू धवन से झगड़ते हुए देखा गया है।

शो में मन्नारा घर की साथी कंटेस्टेंट खानजादी को कैरेक्टरलेस इंसान कहते हुए दिखीं। इस तरह से उनका किसी लड़की को ऐसा कहना नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें :- रश्मिका के बाद अब एक्ट्रेस Katrina Kaif हुई डीपफेक का शिकार

आपको बता दें, पिछले तीन दिनों में मन्नारा चोपड़ा को जिग्ना वोरा, रिंकू धवन, मुनव्वर फारुकी और खानजादी पर उन्हें नॉमिनेट करने की वजह से नाराज थीं। उनका कहना था कि उनकी जगह खानजादी को घर (Bigg Boss) से बाहर होने के लिए नॉमिनेट होना चाहिए था। इस नॉमिनेशन टास्क के बाद मन्नारा चोपड़ा हर छोटी बात को लेकर गुस्सा हो रही है। खानजादी को लेकर ऐसा कमेंट करने पर सोशल माडिया पर कुछ यूजर्स मन्नारा के इस बिहेवियर को ठीक नहीं बता रहे हैं।

Exit mobile version