Site icon News1India

Bigg Boss 18: अकेलापन था कारण… अविनाश की बाहों में मिली राहत, एलिस का बिग बॉस कॉन्ट्रोवर्सी पर सफाई   

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर से एक्ट्रेस एलिस कौशिक बाहर हो गई है, इसी बीच शो से बाहर होने के बाद एलिस कौशिक ने अपने बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों मुलाकात की, इसी के चलते एक्ट्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सारे खुल कर सवालों के जवाब दिए, बता दें  जब एक्ट्रेस घर में थी तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, इस वीडियो में एलिस अविनाश की बाहों में सोती दिखीं थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इसी बीच एलिस ने इस पर खुलकर रिएक्ट किया है।

एलिस ने पैनिक अटैक पर रखी बात

एलिस ने कहा, मैं अकेली नहीं हूं जिसे पैनिक और एंग्जायटी अटैक आते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो इससे गुजरते हैं। मुझे कई तरह के पैनिक अटैक आते हैं। उस वक्त मैं कांप रही थी। मुझे पता है आप किस वीडियो और किस इंसान की बात कर रहे हैं। यह बहुत दुखद और दिल तोड़ने वाला है कि आप इस मुद्दे का मजाक बना रहे हैं। किसी की मानसिक स्वास्थ्य समस्या का मजाक उड़ाना बेहद गलत है।

पूरी सच्चाई (Bigg Boss 18) 

एलिस ने आगे कहा, वह क्लिप गलत तरीके से पेश की गई है। मैं अविनाश के कंधे पर सिर रखकर सो रही थी। मैं यह साफ करना चाहती हूं कि मुझे डिप्रेशन की दिक्कत है। यह सभी जानते हैं कि मैं हर सुबह और रात दवाइयां लेती हूं और डॉक्टर को दिखाती हूं। मुझे मेडिकल रूम में भी बुलाया जाता है।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : इस हफ्ते होगा डबल इविक्शन, इस घरवालें को मिली पावर, जानें कौन कौन हुए नॉमिनेट ?

कई बार मुझे एंग्जायटी अटैक आए हैं, और इस बार भी ऐसा ही हुआ। उस वक्त ईशा और अविनाश दोनों मेरे साथ थे, लेकिन पता नहीं क्यों सिर्फ अविनाश वाला हिस्सा दिखाया गया। अविनाश ने मुझे संभाला और मेरा साथ दिया। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं।

Exit mobile version