Site icon News1India

Bigg Boss 18 : अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान को दी भगवद गीता, भाईजान ने दिया ऐसा रिएक्शन…फोटो वायरल

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : 6 अक्टूबर यानी आज बिग बॉस 18 शुरू होने जा रहा है, और इस सीजन को भी सलमान खान अपने स्वैग के साथ होस्ट करेंगे। बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग पहले ही हो गई है, इसी दौरान दो दिन से ग्रैंड प्रीमियर की फोटो और वीडियो हो रहे हैं, एक वीडियो  तो आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य का है जिसमे वह बिग बॉस के सेट के बाहर नजर आ रहे है, और अब शो से एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमे अनिरुद्धाचार्य और सलमान खान एक साथ नजर आ रहे है, फोटो मे देखा जा सकता है की दोनो पोज देते हुए मुस्कुरा रहे है।

इस वायरल फोटो में देखा गया की अनिरुद्धाचार्य सलमान खान को एक भगवद गीता भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान भगवद गीता को शालीनता के साथ स्वीकार कर रहे है, सलमान खान ने भगवत गीता को स्वीकार करते हुए स्माइल भी दी है।

अनिरुद्धाचार्य भी खुशी से उन्हें भगवत गीता भेंट करते हुए दिख रहे है। बता दें ये वायरल फोटो बिग बॉस के ऑफिशियल अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है।

आशीर्वाद देने पहुंचे अनिरुद्धाचार्य   

आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं होने वाले है। अनिरुद्धाचार्य  बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को सिर्फ आशीर्वाद देने सेट पर पहुंचे थे। इस बार बिग बॉस के घर की थीम बेहद ही दिलचस्प लग रही है। हाल ही में बिग बॉस के घर के अंदर का वीडियो सामने आया था, जिसमें लग रहा था इस बार बिग बॉस के घर की थीम मेकर्स ने गुफा- किले जैसी रखी हैं।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : गुफा में तब्दील हुआ बिग बॉस का घर, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस की थीम टाइम टेबल पर बनी हुई है , बिग बॉस के इस हाउस को ओमंग कुमार ने डिज़ाइन किया है और इस हाउस  को  डिजाइन करने में करीब 45 दिन लगे है।

Exit mobile version