Bigg Boss 18 : अरफीन बने सीजन के पहले कैप्टन, ऐलिस की गालियों से बढ़ा विवाद

Bigg Boss 18: सीजन की शुरुआत हुए एक हफ्ता ही हुआ है, और शुरुआत में ही गरमा गरम विवाद देखने को मिल रहा है, हर कंटेस्टेंट्स घर में आगे बढ़ने के लिए अपना मास्टर माइंड गेम खेल रहा है, इसी बीच दो फीमेल कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने मिली यह लड़ाई गंदी गालियों तक पहुंच गई थी।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 : बिग बॉस 18 की जबरदस्त शुरुआत हो चुकी है,और इसी के चलते गरमा गरम विवाद देखने को मिल रहा है, सीजन के पहल वीकेंड के वॉर के बाद सभी सदस्य एक दूसरे पर बरसते हुए दिख रहे है, इसी बीच करीबी रिश्ते भी बदलते हुए नज़र आ रहे है। हाल ही के एपिसोड में देखा गया कि सीजन के पहले कैप्टेन के लिए टास्क हुआ जिसमे अरफीन  खान टास्क जीत कर घर के पहले कैप्टेन पर गये, इस सीजन में कैप्टन को टाइम गॉड का दर्जा दिया गया है। इसी बीच घर में काफ़ी बवाल भी देखने को मिला है, लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि दो फीमेल सदस्य आपस में भिड़ते हुए नजर आयी और एक दूसरे को गंदी गालिया भी दी, ये झगड़ा  ऐलिस कौशिक- श्रुतिका अर्जुन के बीच हुआ है , इस के चलते ऐलिस इतनी भड़क गईं कि उन्होंने श्रुतिका को  गंदी गाली तक दी थी।

ऐलिस ने उड़ाया मजाक

बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को एक्टिविटी रूम में बुलाया। उन्होंने सदस्यों से उन प्रतियोगियों को डिस्क्वालिफाई करने को कहा, जिन्हें वे कैप्टन बनने के लिए योग्य नहीं मानते थे। श्रुतिका ने ऐलिस कौशिक पर आरोप लगाया कि वह अन्य प्रतियोगियों से दूर रहकर केवल ईशा और अविनाश के साथ टाइम बिताती हैं। इसके अलावा, श्रुतिका ने ऐलिस पर उनके दक्षिण भारतीय एक्सेंट का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया।

ऐलिस ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें यही एक्सेंट पसंद है और उनका मजाक उड़ाने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन श्रुतिका अपनी बात पर कायम रहीं, यह कहते हुए कि ऐलिस उन्हें अपमानित कर रही थीं। इसके बाद, ऐलिस ने ईशा और अविनाश के पास जाकर श्रुतिका के आरोपों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

श्रुतिका को दी गंदी गालियां

बिग बॉस हाउस में ऐलिस और श्रुतिका के बीच का विवाद काफी सुर्खियों में है। यह लड़ाई ऐलिस के एक्सेंट पर टिप्पणी करने से शुरू हुई थी। श्रुतिका ने ऐलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके एक्सेंट का मजाक उड़ाया। इस पर ऐलिस इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने श्रुतिका के बारे में पीठ पीछे गंदी गालियां दीं।

ऐलिस का कहना है कि यदि श्रुतिका को कोई भी बात बुरी लगी थी, तो उन्हें इसे तुरंत बोलना करना चाहिए था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर ऐलिस को क्या प्रतिक्रिया मिलती है।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : जब Mallika ने छुआ विवियन का चेहरा, एक्टर का चौंकाने वाला जवाब, Viral Video

Exit mobile version