Bigg Boss 18: अविनाश बने इस हफ्ते के टाइम गॉड, करण ने किया अविनाश को सपोर्ट

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस दिनों चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। हालिया एपिसोड में टाइम गॉड टास्क हुआ अविनाश ये टास्क जीते है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस दिनों चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। बिग बॉस 18 के हालिया एपिसोड में टाइम गॉड टास्क के दौरान रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और श्रुतिका दावेदार थे। टास्क के दौरान रजत दलाल चीटिंग करते दिखते है। टास्क की शुरुआत में ही रजत ने श्रुतिका को धक्का देकर बाहर कर दिया, जिससे घर के बाकी सदस्यों ने उनकी आलोचना की।

अविनाश ने भी रजत के इस व्यवहार को गलत बताया। बाद में, रजत ने चुम को भी धक्का दिया, जिससे उनका पानी गिर गया और अविनाश विनर बन जाते है।

कारण ने किया अविनाश को सपोर्ट

हालांकि, अविनाश इस जीत से खुश नहीं थे और उन्होंने रजत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसी खैरात’ में जीत नहीं चाहिए थी। हारना इससे बेहतर होता। करण वीर मेहरा ने अविनाश को सपोर्ट करते हुए कहा कि यह शो ताकत दिखाने के लिए नहीं है, और अगर ताकत दिखानी है, तो लड़कों पर दिखाएं, लड़कियों पर नहीं।

इसे भी पढ़े : Pushpa 2 Box Office Collection: एक हफ्ते में कई फिल्मों को चटाई धूल, तोड़े सभी रिकार्ड, जाने टोटल कलेक्शन

अविनाश-विवियन की दोस्ती बरकरार (Bigg Boss 18)

अविनाश और विवियन डीसेना के बीच हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के दौरान( Bigg Boss 18) अनबन हुआ था, जब अविनाश ने विवियन का नाम लिया था, जो उनके शो में अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, यह दोस्ती बरकरार है और दोनों के बीच संबंध सुधर गए हैं।

यह भी पढ़े : Diljit Dosanjh Concert: कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत को मिली ये हिदायत, स्टेज पर बच्चों को बुलाने पर लगी पाबंदिया

Exit mobile version